गुरुआ: प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर लोगों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
Gurua, Gaya | Apr 3, 2025 चैती छठ महापर्व के अवसर पर गुरुआ प्रखंड भर में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। गुरुवार की साम 5 बजे गुरुआ के प्रसिद्ध स्थल भूरहा सूर्यकुंड, बैजू धाम मोरहर घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। छठी मैया की आराधना में पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। व्रतियों ने गंगा जल, दूध, फल और पूजा सामग्रियों के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दिया