बाड़मेर: बाड़मेर में फिर गिरी अतिक्रमण पर गाज, मार्गाधिकार क्षेत्र से हटाए गए स्थायी और अस्थायी निर्माण
Barmer, Barmer | Nov 14, 2025 सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और नगर में यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर विकास न्यास, बाड़मेर की ओर से गुरुवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 3 नवंबर को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में की गई।