महोबा: महोबा DM ने निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 महोबा DM गजल भारद्वाज ने निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण कर बैरक, सुरक्षा दीवार, CCTV और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। DM ने कहा जेल की हर इकाई आधुनिक तकनीक व बेहतर गुणवत्ता से बने। मजदूरों की सुरक्षा और कार्यस्थल की स्वच्छता के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने को कहा। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।