इस्लामनगर अलीगंज: जमुई में जनसुराज संगठन की घोषणा, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जनसुराज कार्यालय में शनिवार को संगठन विस्तार को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्तरीय संगठन की घोषणा की गई। इसमें सभी प्रखंड के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम 5 बजे तक चला। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज भारती व प्रदेश महामंत्री सुभाष कुशवाहा शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।