अंबिकापुर: सीतापुर थानाक्षेत्र में दो नाबालिक बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो आदिवासी नाबालिक बालिकाओं के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।