नारायणपुर: नारायणपुर जिले में अब तक 6,032.80 क्विंटल धान की खरीदी, 17 केंद्रों में उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार नारायणपुर जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में जिले के 17 धान उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से धान का उपार्जन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 6,032.80 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।