मुशहरी: कुलपति आवास पर बमबाजी के बाद पुलिस एक्शन में, हॉस्टलों में देर रात छापेमारी
बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के गेट पर हुई बमबाजी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार देर रात सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी और एसडीपीओ नगर सुरेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय क्षेत्र के विभिन्न हॉस्टलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से हॉस्टलों में रह रहे छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। पुलि