बिल्सी: पिंडोल के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, महिला की हुई दर्दनाक मौत
Bilsi, Budaun | Oct 18, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के पिंडोल गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।