बेतिया: दशकों से उपेक्षित संतघाट-मुक्तिधाम का ₹34.63 लाख से होगा नवनिर्माण, महापौर ने सौंपा कार्यादेश
बेतिया में आज 24 मई करीब साढ़े 3 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि दशकों की उपेक्षित और बदहाल पड़े नगर निगम क्षेत्र के समीपवर्ती "संतघाट-मुक्तिधाम" का जीर्णोधार और जरूरी सुविधाओं का नवनिर्माण का कार्यादेश सौंपते आज मुझे बेहद खुशी हो रही है। नगर निगम बोर्ड से बीते साल 2023 में ही स्वीकृति के बाद इसके नवनिर्माण के लिए निविदा जारी की गई थी।