नवाबगंज: मीनापुर गाँव में कृषि विभाग की ओर से आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी
हरख ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत मीनापुर गाँव मे कृषि विभाग की ओर से आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन कर सोमवार करीब 2:30 बजे किसानों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही किसानों का पंजीकरण भी किया गया। इस कैंप में किसानों को बताया गया कि रजिस्ट्री कराने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी पहुँचेगी।