होशंगाबाद नगर: एम्बुलेंस में आग से मरीज को बचाने वाले पुलिसकर्मी और डायल 112 के पायलट को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने बुधवार को नर्मदापुरम हरदा हाइवे पर सांवलखेड़ा में एंबुलेंस में आग लगने की घटना में मरीज को बचाने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बुधवार को तीनों पुलिस कर्मी और डायल 112 के पायलट को एसपी ऑफिस में बुलाकर सम्मानित किया।