कोईलवर: धनडिहा गांव निवासी संतोष कुमार को लगातार 6 बार नहीं मिला पैक्स के पूर्ण सदस्य का दर्जा, सिस्टम पर लगाया आरोप
धनडिहा पंचायत में पैक्स चुनाव में 6 बार से सदस्यता से वंचित धनडिहा गांव निवासी संतोष कुमार ने पूरे सिस्टम पर आरोप लगाते हुए आज गुरुवार को दिन के 1:00 बजे बताया कि मनमाने तरीके से सदस्य बनाया जाता है। इसको लेकर मेरे द्वारा विभागीय कंप्लेंट किया गया। सदस्यता नहीं मिलने के अभाव में हमने अपने पत्नी का नामांकन कराया है।