कोईलवर: कोईलवर पुराने पुल के समीप पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बुधवार को दिन के 12:30 बजे के करीब कोईलवर थाने की पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराने पुल के समीप से 40 लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी कुल्हड़ियां गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया