कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर राजापुर गांव के समीप तीन ट्रक आपस में टकराए, एक ड्राइवर घायल, मौके पर पहुंची कोईलवर थाने की पुलिस
मंगलवार की देर रात कोईलवर छपरा फोरलेन राजापुर गांव के समीप तेज गति से आ रही एक ट्रक ने पीछे से दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दूसरी ट्रक सामने खड़ी ट्रक में टकरा गई। इस घटना में बीच वाले ट्रक के ड्राइवर का पैर स्टेरिंग के नीचे बुरी तरह से फस गया। घटना वही मौके पर पहुंची कोईलवर थाने की पुलिस ने ड्राइवर को बाहर निकाल कोईलवर पीएचसी में इलाज कराया।