बिजावर: “अमित भटनागर को रिहा करो” : आधी रात आदिवासी महिलाओं का वीडियो वायरल, दूसरे दिन भी जारी रहा चिता आंदोलन
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी महिलाओं और किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को जमानत मिलने के बाद भी रिहा नहीं किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार की रात 2 बजे वीडियो जारी कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वीडियो में महिलाएं “अमित भटनागर को रिहा करो” के नारे लगाती नजर आईं।