इटावा: नगला बिहारी में शराब के नशे में पिता बना हैवान, पति के तलाक देने पर 4 माह की मासूम को दीवार पर मारा, मौत
Etawah, Etawah | May 12, 2026 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुरा में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी साढ़े चार माह की मासूम बेटी को पत्नी की गोद से छीनकर छत की दीवार पर दे मारा, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके परिजन शव को गायब कर मौके से फरार हो गए।