बदनावर: ग्राम आंबापाड़ा में परिवार पर हमला, चाकू मारकर युवक घायल, बदनावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badnawar, Dhar | Dec 13, 2024 बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम आंबापाड़ा में एक परिवार पर हमला हुआ। इस दौरान जानलेवा हमला करते हुए एक युवक को चाकू मारा जिससे युवक घायल हुआ है। मामले में बदनावर थाना पुलिस द्वारा 4 नामजद सहित अन्य लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियो के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।