बदनावर: विधायक भंवरसिंह शेखावत ने डाक बंगले पर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Badnawar, Dhar | Dec 12, 2024 बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा बदनावर में डाक बंगले पर ग्रामीणों से रुबरु होकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान राजपुत समाज धर्मशाला ग्राम छोटा कठोडिया में निर्माण हेतु 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि ग्रामीणों को भेंट की गयी। वही ग्राम पचायत फुलेडी सरपंच शंकरलाल चुंडावत द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन सोंपा गया।