इंदौर: सराफा में उत्पात मचाने वाली गैंग बेनकाब, सीसीटीवी से 2 बदमाश और 3 नाबालिग धरे गए, धान गली में चाय दुकान का ताला टूटा
Indore, Indore | May 15, 2026 शुक्रवार 5 मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है, जब बदमाशों ने धान गली में स्थित एक चाय की दुकान को निशाना बनाया था। चोरों ने वहां से गैस भट्टी, बर्तन और अन्य सामान समेट लिया। इसके बाद ये गैंग आसपास की और भी दुकानों के ताले चटकाने की कोशिश कर रही थी, तभी आहट पाकर स्थानीय रहवासी जाग गए। लोगों ने जैसे ही शोर मचाया, खुद को घिरता देख बदमाश बौखला गए