सूरजपुर: पर्री के स्कूल पारा में बाइक समेत कुएं में गिरा युवक, मौके पर हुई मौत
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पर्री के स्कूल पारा में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। आवागमन के दौरान एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमकोला निवासी प्रदीप कुमार घुई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था और वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।