हुज़ूर: वंदे मातरम विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
Huzur, Bhopal | Apr 11, 2026 इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम को लेकर विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम द्वारा धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करने पर बवाल बढ़ गया है| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है |