सांगानेर: राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधा, कहा- सदन चलाने से डर रही है सरकार
राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा मंच है। लेकिन मौजूदा सरकार सदन चलाने से डर रही है। टीकाराम जूली ने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चलता है तो उसमें प्रदेश की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है।