कायमगंज: नवाबगंज करनपुर चौराहा पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा और ट्रांसफार्मर के पोल से टकराई
नवाबगंज करनपुर चौराहा पर कार टायर अचानक फट गया। अनियंत्रित होकर कार एक ई-रिक्शा और बिजली के पोल से टकरा गई। लेकिन उसमें सवार दंपति और उनका दो वर्षीय पुत्र बाल बाल बच गया। बता दे जनपद बदायूं के कस्बा ककराला निवासी खातिब खान मध्य प्रदेश सरकार के खनन विभाग में कार्यरत हैं।वह अपनी पत्नी और 2 वर्षीय पुत्र के साथ कार से मध्य प्रदेश जा रहे थे।तभी अचानक टायर फट गया।