माघ मेला प्रकरण: नागरिक समिति की रिपोर्ट में शंकराचार्य को निशाना बनाने का आरोप, राज्य-धर्म संतुलन बहाली की मांग
Sadar, Varanasi | May 12, 2026 वाराणसी। प्रयागराज माघ मेला 2026 के दौरान ज्योतिर्मठ शंकराचार्य की पारंपरिक शोभायात्रा में कथित बाधा डालने के मामले में गठित नागरिक समाज की तथ्य-अन्वेषण समिति ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। समिति ने प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे धार्मिक परंपरा और संस्थागत गरिमा में हस्तक्षेप बताया है।