गुमला: साप्ताहिक हाट में बाइक चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह बेनकाब, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Apr 16, 2026 घाघरा पुलिस ने साप्ताहिक हाट-बाजारों में भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद अंसारी (लोहरदगा) और रोहित कुमार (रांची) के रूप में हुई है। साजिद पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में दोनों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।