पूरनपुर: लुकटिहाई गांव में ठेकेदार ने लाखों रुपए लेकर बिना रशीद कटवाए डीपी विद्युत पोल पर रखा ट्रांसफार्मर, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव लुकटिहाई के रहने वाले चिरौंजी लाल पुत्र भूदर लाल ने बताया कि उसने पूरनपुर मोहल्ला रजागंज के रहने वाले एक ठेकेदार से आटा चक्की का कनेक्शन कराने को कहा था। इस पर दो लाख 40 हजार का एस्टीमेट बना था। जिसपर ग्रामीण ने एस्टीमेट के हिसाब से 2 लाख 40 हजार का भुगतान ठेकेदार को कर दिया है।