देवबंद: देवबंद में 6 साल की शादी के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप: सीओ ने दी जानकारी
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय वर्षा निवासी गांव नंदनपुर, थाना नागल के रूप में हुई है। उसका शव घर के अंदर पलंग पर पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार वर्षा की शादी करीब छह साल पहले लखनौती निवासी कमल के साथ हुई थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी।