शाजापुर: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व को लेकर शाजापुर में पुख्ता रही सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात
ईद के पर्व को लेकर शाजापुर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। इसके अलावा शहर के मुख्य स्थान पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से वज्र वाहन और सीसीटीवी सर्विलेंस वहां भी शहर में भ्रमण कर रहा है। एडिशनल एसपी टीएस बघेल सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।