शाजापुर: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर शाजापुर शहर में निकाला गया जुलूस, मस्जिदों में नमाज़ अदा करने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
शाजापुर:- सोमवार को सीरत कमेटी के सदर हनीफ उर्फ हन्नु की सदारत में निकाले गए जुलूस में शामिल होने शाही जामा मस्जिद बादशाही पुल पर हजारों समाजजन एकत्रित हुए और सड़कों पर जनसैलाब दिखाई दिया। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम का जन्मदिन शाजापुर में परम्परागत तरीक़े से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में जुलूस भी निकाला गया।