शाजापुर: जिला चिकित्सालय शाजापुर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का 17 सितम्बर को वर्चुअल शुभारंभ
शाजापुर: सभी नागरिकों के लिए "जन औषधि सस्ती भी और अच्छी भी" देने के उददेश्य से जिला चिकित्सालय शाजापुर में इंडियन रेडक्रास सोसायटी शाजापुर द्वारा संचालित होने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ 17 सितम्बर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शामिल होंगे।