पूरनपुर: कल्याणपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर मोहल्ला बमनपुरी निवासी अरविंद पुत्र रामचंद्र अपनी बहू सोनम मिश्रा पत्नी अभिषेक को लेकर शनिवार दो बजे बिलसंडा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहा था। वही बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी रामासरे पुत्र रूपराम चार्ट फिरोजपुर शादी समारोह में आ रहे थे। तभी दोनों बाइकों की कल्याणपुर गांव के पास में आपस में टक्कर हो गई।