बखरी: अग्नि पीड़ितों से मिलने पहुंचे नेता, पूर्व विधायक और जिला परिषद सदस्य ने राहत सामग्री बांटी
चकचनरपत पंचायत के चकनवार मुसहरी में बुधवार को लगे भीषण आग में 24 घर जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ित से मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिजनों से भेंट की तथा उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया।