शाहबाद: नवीन मंडी स्थल के पास दुकानों का सामान फेंककर दहशत फैलाने वाले दबंगों पर आत्मानंद गिरि महाराज ने कार्रवाई की मांग की
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नवीन मंडी स्थल के पास दुकान खाली कराने को लेकर दहशतगर्दो द्वारा दुकानदारों का सामान निकाल कर सड़क पर फेके जाने के मामले में मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज काफी नाराज दिखे। उन्होंने रविवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे एक वार्ता में दहशतगर्दो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।