कुरावली: एसपी के निर्देश पर कुरावली थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने का पुलिस की ओर से काम किया जा रहा है। तो वहीं कुरावली थाना अध्यक्ष ललित सिंह भाटी ने नगर में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।