बरेली: शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे का कहर, बाइक सवार की गर्दन कटी, बरेली में 24 से ज्यादा टांके लगे
होली के बाद चाइनीज मांझे का खौफनाक मामला सामने आया है। शाहजहांपुर में बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्दन पर 24 से अधिक टांके लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक बाजपुर कुमिरखा निवासी 40 वर्षीय राम लड़ैते अपने