आत्मज्ञान व ध्यान शिविर में 150 से अधिक साधकों ने जाना आत्मबोध का मार्ग
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonflower #viralpost
उदयपुर। विज्ञान समिति, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में “आत्मज्ञान व ध्यान - स्वयं को जानो” विषय पर विशेष एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर आयोजित किया गया। आशीष सिंहल ने बतलाया कि इस विशेष कार्यक्रम में 150 से अधिक साधकों ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुंबई से पधारे आध्यात्मिक वक्ता डॉ एच सी जैन ने चार सत्रों में आत्मज्ञान के ज्ञान मार्ग या चैतन्य को जानने के सीधे मार्ग पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान व्यक्ति को विचारों, भावनाओं और मन से ऊपर उठकर जागरूकता के साथ जीवन जीने की दिशा देता है। उन्होंने रमण महर्षि, निसर्गदत्त महाराज, जे. कृष्णमूर्ति और ब्रह्मर्षि पत्रीजी की शिक्षाओं के संदर्भ में आत्मबोध एवं ध्यान की सरल और व्यावहारिक विधियों को समझाया।
सत्र में अद्वैत ज्ञान, मन की शांति, तनाव मुक्ति, ध्यान की प्रभावी विधियों, आत्मबोध तथा दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता के समावेश पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न ध्यान अभ्यासों के माध्यम से आत्मनिरीक्षण और आंतरिक शांति का अनुभव किया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत स्वागत विज्ञान समिति के संस्थापक केएल कोठारी एवं समग्र संस्थापक डॉ. निहाल चंद जैन ने किया। मंच संचालन ललित जैन ने किया तथा आभार अनिल गोधा ने व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संपत बाफना, अमित सेठिया एवं कैलाश चंद्र लखेरा आदि का विशेष योगदान रहा।
news by :
आशीष सिंहल,
संयोजक, सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026