पालकोट: अंबेराडीह में संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Palkot, Gumla | Apr 13, 2026 पालकोट प्रखंड क्षेत्र के अंबेराडीह स्थित श्री संकट मोचन मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सोमवार देर रात्रि तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, थाना प्रभारी तरुण कुमार, समाजसेवी संजय सिंह, संरक्षक मंगल सिंह भोगता समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।