सत्तर कटैया: पंचगछिया गांव के समीप बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर बाइक सवार दो लोगों को 10 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
पंचगछिया गांव के पास बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बाइक सहित दो कारोबारी को दस लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो कारोबारी एक बाइक से देसी शराब लेकर जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया।