सत्तर कटैया: बेला गांव के पास बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर नशे में धुत होकर बवाल करते 2 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
बेला गांव के पास बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो नशैड़ी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नशेड़ी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।