सत्तर कटैया: नवहट्टा हाईस्कूल के प्रांगण में मुख्यमंत्री नीतीश का हुआ कार्यक्रम, एनडीए प्रत्याशी को वोट देने का लोगों से किया अपील
नवहट्टा हाईस्कूल के प्रांगण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। चिलचिलाती धूप में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुनने के लिए भीड़ जुटी हुई थी। हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री का किया गया स्वागत। मंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, रत्नेश सादा उपस्थित थे।