सत्तर कटैया: मटियानी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी, जख्मी को ईलाज हेतु भेजा गया असपताल
मटियानी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गया। जख्मी महिला को ईलाज हेतु पंचगछिया अस्पताल भेजा गया। मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।