बालाघाट: गर्रा में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के आरोपों से हड़कंप, जांच में अनियमितताओं की पुष्टि
जिले के ग्राम पंचायत गर्रा में अवैध प्लाटिंग, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप सामने आने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने सरपंच वैभव बिसेन और उनके सहयोगियों पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर प्लाटिंग कर शासकीय जमीन बेचने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं में