बिजनौर: बिजनौर में विवाहिता को तेजाब पिलाने के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी के लिए परिजन एसपी से मिले
Bijnor, Bijnor | Jul 2, 2026 बिजनौर के हीमपुर दीपा के गांव सब्दलपुर में विवाहिता को तेज पिलाने के मामले में पीड़ित परिजनों ने आज गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे एसपी से मुलाकात की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि साल 2016 मे उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह नौशाद से किया था तभी से उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पुलिस ने अभी सिर्फ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।