पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट व पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी मोहम्मद उमर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि भैयन शाह से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर भैयन शाह अपने साथ छोटा, जलालू शाह और शादाब के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद पथराव शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।