हुज़ूर: मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान शिफ्ट होने से रहवासियों का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 भोपाल के मंदाकिनी चौराहे पर शिफ्ट हुई शराब दुकान का रहवासियों ने किया विरोध। जमकर की नारेबाजी। आपको बता दें कि भोपाल के मंदाकिनी चौराहे पर शिफ्ट हुई शराब दुकान का शुक्रवार को भी विरोध जारी रहा। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कई समाज के लोग विरोध दर्ज कराने दुकान के सामने पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी भी की। विरोध के चलते कर्मचारियों ने ठेके की शटर ही गिरा दी।