मुगलसराय: सिंधिताली ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ
नियामताबाद क्षेत्र के सिंधिताली स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आज बुधवार दोपहर 01 बजे पुलिस ने बताया शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा।