आंवला: आंवला में खाई में मिला एमआर का शव, शाहजहांपुर निवासी कौशल वर्मा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
आंवला-अलीगंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर तीन बजे मधुसूदन फैक्ट्री के पास एक खाई में कौशल वर्मा का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शाहजहांपुर के खजुरिया निवासी कौशल वर्मा शिवालिक कंपनी में एमआर के रूप में कार्यरत थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।