क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर बढ़ती दहशत के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया या सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें। सोमवार की शाम 5:00 के करीब प्रशासन ने आम लोगों से अपीलकिया की किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर शक हो तो खुद कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को बताए।