फिरोज़ाबाद: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को रेलवे लाइन पीपल ग्राउंड के पास से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने मंगलवार सुवह चेकिंग के दौरान शिवम् नामक आरोपी को रेलवे लाइन पीपल ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा ऒर जिन्दा कारतूस बरामद किया। आरोपी किसी बारदात को अंजाम देने जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।