महोबा: महोबा के पसवारा गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 6, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गाँव निवासी लक्ष्मी कि 40 वर्षीय पत्नी किरन ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।